
आनंद शुक्ला
उल्हासनगर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 फरवरी के दिन उल्हासनगर कैम्प नंबर 2 मैं स्थित नेहरू चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ नारा लगाते हुए अपना विरोध प्रकट किया।
नारे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर पर छपी जितेंद्र आव्हाड के फोटो को चप्पलों से पिटाई किया ।
इस मौके पर उल्हासनगर भाजपा पार्टी के अध्यक्ष जमनु पुरुस्वानी, राजेश वधरिया, महेश सुखरामनी, मनोहर खेमचंदानी, दीपक छतलानी, राकेश पाठक,अजित सिंह लबाना सहित अन्य कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा अध्यक्ष जमनु पुरुस्वानी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ जो टिप्पणी की गई है उसकी मैं घोर निंदा करता हूं और ऐसे लोगों को खिलाफ हम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं यह कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रखा गया था भाजपा नेता महेश सुखरामनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमारे महापुरुषों के खिलाफ जो भी गलत टिप्पणी करेगा उसके खिलाफ हम अपना विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे और उसके ऊपर सरकार से कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते रहेंगे। इस विरोध प्रदर्शन से हमारी आवाज सरकार तक पहुंच पाए और ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई हो पाए इसलिए भाजपा युवा मोर्चा द्वारा यह विरोध प्रदर्शन किया गया।


