
भिवंडी : स्वयं सिद्धि महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अध्यक्ष केंद्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि भारत राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका बहुत अहम है। इस के लिए युआवों को आगे बढ़ने हेतु परिश्रम करके स्वविकास करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना होगा। छात्रों के परफॉर्मेंस की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री पाटिल ने कहा कि दौलत तो विरासत में भी मिलती है, मगर अपनी पहचान बनाने के लिए खुद को ताक़त लगानी पड़ती है। साइंस और टेक्नोलॉजी की तरक्की ने ज़मीन और आसमान के बीच का अंतर कम कर दिया है, मगर अफसोस! आज इंसान और इंसान के बीच का अंतर बढ़ गया है। इसी अंतर को मिटाने के लिए हमें प्रयास रत रहना है।समारोह के मुख्य अतिथि भिवंडी पूर्व के विधायक रईस कासम शेख ने कहा, यूथ एनर्जी का समुचित उपयोग देश की ज़रूरत है। छात्रों को न सिर्फ एकेडमिक, बल्कि को करिकुलर एक्टिविटीज में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और सर्वांगीण विकास कर देश की सेवा करनी चाहिए। श्री शेख ने अगले शिक्षण सत्र में जिला स्तरीय शिक्षा समारोह भिवंडी में आयोजित करने का आश्वासन दिया। स्वयं सिद्धि मित्र संघ कॉलेज के प्राचार्य महेश सोनी ने प्रस्तावना भाषण दिया।
निर्णायक मंडल ने प्रतिभागी छात्रों के परफॉर्मेंस का किया निर्णय
इस रूपांतरण समारोह में केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल, आमदार रईस कासम शेख , पूर्व नगरसेवक बालाराम चौधरी,मदन बुआ नाईक, सुमित पाटिल, अरुण पाटिल, मनोज गुलवी, सुंदर नाईक , बी एड कॉलेज की प्राचार्या अरुंधति चौहान , महाविद्यालय के प्राध्यापक और शहर के गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में मौजूद थे। ट्रस्टी सुरेश जैन, ट्रस्टी ऋषभ जैन और प्राचार्य महेश सोनी सर ने शाल, श्रीफल और सम्मान चिह्न देकर केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल और स्थानीय विधायक रईस कासम शेख सहित सभी मेहमानों का स्वागत किया। प्राध्यापक योगेश सर ने कार्यक्रम का सफल सूत्र संचालन किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागी छात्रों के परफॉर्मेंस का निर्णय किया। विजयी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया गया। अतिथियों ने छात्रों के परफॉर्मेंस की सराहना करने के साथ साथ ट्रस्टी सुरेश जैन, ऋषभ जैन और प्राचार्य महेश सोनी सर के प्रयासों की भी सराहना की।


