spot_img

Nashik/Mumbai : ढोंगी अशोक खरात की मुश्किलें और बढ़ीं

एसआईटी ने सातवें अपराध में किया गिरफ्तार
नासिक/मुंबई : (Nashik/Mumbai)
नासिक में यौन शोषण और धोखाधड़ी के आरोपों में घिरे ढोंगी बाबा अशोक खरात (Ashok Kharat—a fraudulent ‘Baba’) पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। पिछले 40 दिनों से सलाखों के पीछे मौजूद खरात को अब सातवें मामले में गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसकी पत्नी के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। नासिक शहर में अशोक खरात के खिलाफ कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 25 अप्रैल को छठे मामले की न्यायिक हिरासत खत्म होते ही एसआईटी ने उसे सातवें अपराध में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले 40 दिनों से लगातार पुलिस की हिरासत में है, लेकिन जांच अभी भी जारी है।

मेमोरी लॉस का ढोंग और असहयोग
सरकारी वकीलों ने अदालत को बताया कि अशोक खरात पूछताछ के दौरान बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहा है। वह सवालों का जवाब देने के बजाय केवल सिर हिलाता है और याददाश्त जाने का नाटक कर रहा है। पुलिस का मानना है कि वह जानबूझकर नकली खाद्य सामग्री और ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क primary (sources of the supply network for counterfeit food products and illicit drugs) के मुख्य स्रोतों की जानकारी छिपा रहा है।

पत्नी कल्पना खरात भी आरोपी, तलाश जारी
अशोक खरात का परिवार भी अब पुलिस के निशाने पर है। शिरडी पुलिस ने उसकी पत्नी कल्पना खरात (his wife, Kalpana Kharat) के खिलाफ महिलाओं पर अत्याचार और एक किसान की जमीन हड़पने (धोखाधड़ी) का मामला दर्ज किया है। कल्पना फिलहाल फरार है और पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।

40 दिन और 14 बार पेशी
कानूनी प्रक्रिया की जटिलता और मामलों की संख्या का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 40 दिनों में खरात को 14 बार अदालत में पेश किया जा चुका है। सरकारवाड़ा पुलिस के अलावा अब शिरडी और सिन्नर पुलिस भी उसे अपनी कस्टडी में लेने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।

मास्टरमाइंड तक पहुँचने की कोशिश
पुलिस और सरकारी वकीलों का दावा है कि खरात केवल एक मोहरा हो सकता है या उसके पीछे एक बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि खरात को किसका संरक्षण प्राप्त था और वह किन प्रभावशाली लोगों के संपर्क में रहकर इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

Explore our articles