spot_img

New Delhi : बांग्लादेश में भारत के नए हाई कमिश्नर होंगे दिनेश त्रिवेदी

New Delhi: Dinesh Trivedi to be India's New High Commissioner to Bangladesh

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत सरकार (Government of India) ने पूर्व मंत्री और भाजपा वरिष्ठ नेता दिनेश त्रिवेदी (Union Minister and senior BJP leader Dinesh Trivedi) को बांग्लादेश में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया है। इस संबंध में विदेश मंत्रालय (एमईए) ने आधिकारिक जानकारी साझा की। दिनेश त्रिवेदी उच्चायुक्त प्रणय वर्मा (Dinesh Trivedi is set to succeed High Commissioner Pranay Verma) की जगह ले सकते हैं। वहीं प्रणय वर्मा को यूरोपीयन यूनियन में भारत का राजदूत बनाकर ब्रसेल्स भेजा जा रहा है। सरकार के इस फैसले को भारत-बांग्लादेश संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ढाका में एक अनुभवी राजनेता को भेजने का नई दिल्ली का यह फैसला ऐसे समय में हुआ है, जब दोनों पक्ष उन द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि दोनों देशों के बीच मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कार्यकाल के दौरान काफी तनाव आ गया था। विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि त्रिवेदी जल्द ही यह जिम्मेदारी संभाल लेंगे। वह प्रणय वर्मा की जगह लेंगे, जिन्हें बेल्जियम और यूरोपीय संघ (ईयू) में नई दिल्ली का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

Bhavnagar : मनाली घूमने गए गुजरात के लोगों की कार खाई में गिरी

छह की मौत, चार घायलभावनगर : (Bhavnagar) गुजरात के भावनगर से हिमाचल प्रदेश घूमने गए सिंधी समाज (Sindhi community) के एक परिवार की कार...

Explore our articles