spot_img

New Delhi : सोना-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट


New Delhi: Slight Dip in Gold and Silver Prices

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में सोमवार को हल्की कमजोरी देखने को मिली, जिससे सोना-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट (decline in the prices of gold and silver) दर्ज की गई। देशभर के प्रमुख बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,54,030 से 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार करता रहा, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,190 से 1,41,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना रहा।

राष्ट्रीय राजधानी Delhi (national capital, Delhi) में 24 कैरेट सोना 1,54,180 रुपये और 22 कैरेट 1,41,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा, जबकि Mumbai, Kolkata और Bengaluru जैसे प्रमुख बाजारों में भी इसी तरह की नरमी का रुख देखा गया।

चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई और दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi bullion market) में यह 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक संकेतों में नरमी और मांग में हल्की सुस्ती के कारण बाजार पर दबाव बना रहा, जिससे कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ी।

Explore our articles