spot_img

New Delhi : अप्रैल में ही बरसने लगी आग

New Delhi: Scorching Heat Descends as Early as April

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत के कई राज्य (Several states across India) इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। पारा लगातार ऊपर जा रहा है और लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे बुरा हाल राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर (Rajasthan, Madhya Pradesh, and the Delhi-NCR) का है। मौसम विभाग (आईएमडी) (Meteorological Department) ने बताया है कि 27 अप्रैल के बाद उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। लू (हीटवेव) के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से बेहाल हो गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने 28 अप्रैल से कई राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। बारिश और तेज हवाओं से तपती गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की बड़ी उम्मीद है।

Explore our articles