
मुंबई : (Mumbai) पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए बांद्रा टर्मिनस और अजमेर (Bandra Terminus and Ajmer) के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों को विस्तारित करने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक (Chief Public Relations Officer Vineet Abhishek) द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस–अजमेर स्पेशल अब 04 मई से 01 जून, 2026 तक संचालित की जाएगी, जबकि वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09621 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 03 मई से 31 मई, 2026 तक विस्तार दिया गया है।


