spot_img

Mumbai : चंद्रकांता’ फेम भरत कपूर का निधन

Mumbai: 'Chandrakanta' Fame Bharat Kapoor Passes Away

मुंबई : (Mumbai) हिंदी सिनेमा और थिएटर के जाने-माने अभिनेता भरत कपूर (Bharat Kapoor, a renowned actor in Hindi cinema and theater, passed away) का सोमवार को उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अभिनेता अवतार गिल (actor Avtar Gill) ने इस दुखद समाचार की पुष्टि करते हुए बताया कि भरत कपूर पिछले तीन दिनों से काफी बीमार थे और अस्पताल से लौटने के बाद घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। उनके अंतिम संस्कार में राकेश बेदी, निर्देशक रमेश कुमार (Rakesh Bedi, director Ramesh Kumar) और इप्टा (IPTA) थिएटर ग्रुप के चुनिंदा सदस्यों सहित परिवार के करीबी लोग शामिल हुए। भरत कपूर की बात करें तो वो हिंदी सिनेमा का जाना माना चेहरा थे। 1970, 80 और 90 के दशक में भरत कपूर ने शानदार काम किया था।

Explore our articles