spot_img

BHIWANDI : बांग्लादेशी घुसपैठी भिवंडी में गिरफ्तार

भिवंडी : भिवंडी तालुका के दापोड़ा स्थित एक एक्सपोर्ट कम्पनी में काम करने वाले बांग्लादेशी नागरिक को नारपोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जो बिना किसी जरूरी दस्तावेज के पहचान छुपाकर रहता था।फिलहाल पुलिस ने पासपोर्ट अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर उसे हवालात में डाल दिया है। पुलिस के अनुसार भिवंडी के कोनगांव में पानी की टांकी के पास रहने वाले मो. अबु ताहेर मो. मुफ़ज़ल हुसेन 42 वर्ष रहता व दापोड़ा रोड स्थित प्रीतेश कॉम्प्लेक्स की रिबन एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता है। जो कि बांग्लादेश है।इस प्रकार की सूचना नारपोली पुलिस को प्राप्त हुई।

आरोपा मूल गांव ग्राम बूट बाजार जिला गाज़ीपुर बंगलादेश बताया
जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने उक्त कंपनी में छापामार कर बांग्लादेशी घुसपैठिए मो. अबु ताहेर मो. मुफ़ज़ल हुसेन को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका मूल गांव ग्राम बूट बाजार जिला गाज़ीपुर बंगलादेश बताया जा रहा है। जो बिना पासपोर्ट वीजा के भारत के बंगाल के अवैध मार्ग से होते हुए चोरी छुपे भारत में प्रवेश किया था और बिना भारतीय नागरित्व के यहां काम करते पाया गया है। जिसके खिलाफ नारपोली पुलिस ने पासपोर्ट नियम 1950 की धारा 3(अ), 6(अ) विदेशी नागरिक अधिनियम 1946 की धारा 14 (अ), 14 (क) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल में डाल दिया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles