spot_img

ULHASNAGAR : अडानी उद्योग समूह के खिलाफ उल्हासनगर कांग्रेस का विरोध प्रर्दशन

उल्हासनगर : अडानी ग्रुप के मनमानी कारोभार के खिलाफ उल्हासनगर-4 विठ्ठलवाड़ी पुलिस कॉलोनी के सामने एलआईसी कार्यालय के सामने उल्हासनगर शहर जिला काँग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष रोहित सालवे के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। एलआईसी और भारतीय स्टेट बैंक हमारे देश का गौरव हैं। इस वित्तीय संस्थानों में आम लोग, मध्यम वर्ग, कर्मचारी, छोटे बड़े व्यापारियों ने अपनी मेहनत की कमाई की पूंजी जमा करते हैं। परन्तु मोदी सरकार ने जबरदस्ती यह पैसा अडानी की कंपनियों में लगाया है। अडानी ग्रुप के मनमानी से एलआईसी के 39 करोड़ पॉलिसीधारकों व निवेशकों को 33 हजार करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ है। साथ ही भारतीय स्टेट बैंक एंव अन्य बैंकों ने करीबन 80 हजार करोड़ रुपयों का कर्ज दिया है। कांग्रेस पार्टी का किसी उद्योगपति का विरोध नहीं कर रहा है। परन्तु कांग्रेस खास उद्योगपतियों के लिए नियम बदलकर जनता के पैसे को जोखिम में डालने के खिलाफ है।

कांग्रेस पार्टी हमेशा देश की आम जनता के साथ खड़ी रही
कांग्रेस पार्टी हमेशा देश की आम जनता के साथ खड़ी रही है। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की देखरेख में एक संयुक्त संसदीय समिति के माध्यम से इस मनमानी की जांच की जानी चाहिए। ऐसी मांग जिलाध्यक्ष रोहित सालवे ने किया है। उल्हासनगर कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण सेल के अध्यक्ष मोती लुधवानी ने मांग की है कि सरकार एलआईसी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नागरिकों की जमा राशि की सुरक्षा के बारे में संसद में चर्चा करें। और जनता को आश्वस्त कराएं। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धडके, नानिक आहुजा, ग्राहक संरक्षण सेल अध्यक्ष मोती लुढवानी, अल्पसंख्याक सेल अध्यक्ष अहमद खान, अजीज खान, शहाबुद्धीनं खान, उपाध्यक्ष महादेव शेलार, पर्यावरण अध्यक्ष विशाल सोनवणे, प्रा. गेमनानी सर, मुन्ना श्रीवास्तव, फामिदा सैय्यद, भारती फुलवरीया, विद्या चव्हाण, पवन मीरानी ,दीपक गायकवाड, अन्सार शेख, योगेश शिंदे, मनोहर मनुजा, राजमोहन नायर, सुलक्षण भालेराव, आबा साठे, हिरामन तायडे, संतोष वानखेडे आदि के अलावा संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ते उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles