
ठाणे : क्या क्लस्टर योजना दिवेकरों के लिए संजीवनी साबित होगी? आता तरी जागा हो दिवेकर एवं दिवा भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मार्गदर्शन शिविर में हजारों की संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री समर्थ मित्र मंडल, सेव्ह दिवा फाउंडेशन, शिव शक्ति रिक्शा यूनियन, आदर्श कोंकण सहकारी संस्था, तन्वी फाउंडेशन, नवरूप मित्र मंडल, नागनाथ केबल नेटवर्क, आदर्श मित्र मंडल, नरेश्मा फाउंडेशन, अंकुश मित्र मंडल आदि सामाजिक संस्थाओं ने भी सहयोग किया। उक्त कार्यक्रम के बारे जानकारी दिवा भाजपा शहर अध्यक्ष रोहिदास मुंडे ने दी। वहीं आता तरी जागा हो दिवेकर के संस्थापक विजय भोईर ने इस संगोष्ठी के आयोजन के महत्व को समझाया और लोगों को इस योजना के महत्व के बारे में बताया और इस शिविर का उद्देश्य क्या है।
गोष्ठी में ठाणे, लोकमान्य नगर, कलवा से नागरिक शामिल
ठाणे मतदाता जागरण अभियान के क्लस्टर का गहन अध्ययन करने वाले अनिल शालिग्राम, डॉ. चेतना दीक्षित ने यह योजना अच्छी है या बुरी, यह समझाने के लिए बहुत विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से भी कहा कि वे जनसमूहों का सहयोग करें। इस योजना के बारे में सर्वेक्षण करने आए, लेकिन साथ ही, उन्हें सर्वेक्षण की पावती के लिए कहना चाहिए। आग्रह करें। उसके बाद, नागरिकों द्वारा सार्वजनिक रूप से विभिन्न प्रश्न पूछे गए और डॉ. चेतना दीक्षित ने उनका उत्तर दिया और लोगों की शंकाओं को दूर किया। इस गोष्ठी में ठाणे, लोकमान्य नगर ,कलवा से नागरिक आये थे। साथ ही इस मौके पर भाजपा दिवा शहर अध्यक्ष रोहिदास मुंडे, दिवा के वरिष्ठ भाजपा नेता गोवर्धन भगत, मधुकर भगत, ठाणे जिला उपाध्यक्ष नरेश पवार, ठाणे शहर कार्यकारिणी सदस्य अशोक पाटिल, विजय भोईर, ठाणे शहर ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष विनोद भगत, दिवा मंडल संघटक महासचिव दिलीप भोईर, महासचिव युवराज यादव, समीर चव्हाण, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन भोईर, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति पाटिल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रोशन भगत, उत्तर भारतीय मोर्चा महासचिव अवधराज राजभर, गुजराती प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक सोलंकी, डॉक्टर प्रकोष्ठ अघाड़ी विद्यासागर दुबे, वार्ड अध्यक्ष नागेश पवार, राहुल साहू, प्रवीण पाटिल, मधुकर पाटिल, रेश्मा पवार, सीमा भगत, सपना भगत, संगीता भोईर, मंगल राणे, अंकुश मढवी, महेंद्र भगत, जिलाजीत तिवारी, अमरनाथ गुप्ता, रमेश यादव, गणेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, नीलेश भोईर, प्रणव भोईर, आशीष पाटिल, सुशील सिंह, कृष्ण गुप्ता, मिथिलेश दुबे, राजेश सिंह, शंभु यादव, अशोक गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


