spot_img

AMBERNATH : ठेकेदार के बीच हुई बैठक में बिल भुगतान करने का आश्वासन
आखिर में फिर शुरू हुआ शहर का कचरा उठाने का कार्य

अंबरनाथ : घंटागाड़ी ठेकेदार के बिल भुगतान करने में आनाकानी करने के कारण पिछले तीन दिन से शहर का कचरा उठाना बंद हो गया था। अंबरनाथ नपा प्रशासन और ठेकेदार के बीच हुई बैठक में बिल भुगतान करने का आश्वासन देने के बाद आखिर में कचरा उठाने का कार्य शुरू हो गया है।अंबरनाथ नगरपालिका के घंटागाड़ी ठेकेदार ने बिल भुगतान न करने के बावजूद भी करीबन एक साल से शहर में कचरा संग्रहण का काम करते आ रहा था। इस साल नपा प्रशासन द्वारा ठेकेदार को मात्र दो माह का बिल भुगतान किया था। शेष दस महीने के बिलों के भुगतान में गलती के कारण ठेकेदार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। घंटागाड़ी पर काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन व घंटागाड़ी के लिए डीजल का खर्च के रकम का भी बकाया था। इसलिए घंटागाड़ी के ठेकेदार ने कचरा उठाने का काम बंद कर दिया था। लगातार तीन दिनों तक घंटागाडी बंद रहने के कारण शहर में बड़े पैमाने जगह जगह कचरों का ढ़ीगला जमा हो गया था।

नपा बकाया बिल में से 50 प्रतिशत रकम का तत्काल भुगतान करें
इस मामले में नपा प्रशासन व ठेकेदार के बीच बैठक हुई। परन्तु कोई खास हल नहीं हो पाया। नपा बकाया बिल में से 50 प्रतिशत रकम का तत्काल भुगतान करें। ऐसी मांग ठेकेदार ने किया था। हालांकि नपा प्रशासन ने दस से पंद्रह प्रतिशत बिल का भुगतान करने का वादा कर रहा था। आखिर में नपा अधिकारी व ठेकेदार की बीच हुई बैठक में बकाया बिल में से 25 से 30 प्रतिशत तत्काल भुगतान करने का नपा द्वारा आश्वासन दिया गया और बाकी के रकम की किस्त में भुगतान करे। इस फैसले से ठेकेदार ने वापस घंटागाड़ी को शुरू करा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles