
छत्तीसगढ़ से अस्थि विसर्जन के लिए आया था परिवार
एसआरएन मेंइलाजरतएक अन्य घायलकी हालत नाजुक
आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj) छत्तीसगढ़ से अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज आए लोगों की कार वापसी में नेशनल हाईवे पर दुर्घटना का शिकार होगई। यह हादसा हंडिया कोतवाली क्षेत्र के चकमदा गांव में हुआ, जहां प्रयागराज से बनारस की तरफ जा रही कार हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई। रविवार की शाम हुए इस हादसे के बाद घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई थी। सोमवार को इलाज के दौरान एसआरएन में एक घायलकी मौत हो गई, जबकि चौथे घायल कीभी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (फिरंगीपारा, कोटा) निवासी संजय गुप्ता के भाई संजीव गुप्ता की बीते दिनों मौत हो गई थी। परिवार के संजय गुप्ता (45) पुत्र सुभाषचंद्र, सौरभ गुप्ता (44) पुत्र गोपालचंद्र गुप्ता, चालक हरेंद्र और पुरोहित श्याम दीक्षित अस्थि विसर्जन केलिए रविवार को प्रयागराज आए थे। रविवार को अस्थि विसर्जन के बाद देर शाम सभी को लोग इनोवाकार से घर की तरफ लौट रहे थे।
प्रयागराज-वाराणसी नेशनल हाईवे पर चकमदा के समीप इनोवा कार एकखड़े ट्रेलर में टकरा गई। इनोवा की रफ्तार तेज होने के कारण कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर मुकामी पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार सभी चार लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां पुरोहित श्याम दीक्षित और सौरभ गुप्ता को मृत घोषित करदिया गया। जबकि संजय गुप्ता व चालक हरेंद्र को एसआरएन में भर्ती किया गया। इलाजके दौरान सोमवार को पूर्वाह्न संजय गुप्ता की भी मौत हो गई। चालक की भी हालत नाजुक बताई जा रही है।


