
इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
प्रतापगढ़: (Pratapgarh) अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त धीरज सिंह उर्फ धीरज प्रताप सिंह की कार कुर्क कर ली। उक्त कार की मौजूदा कीमत दस लाख रुपये आंकी गई है।कोतवाली पुलिस ने बताया कि धीरज प्रताप सिंह पुत्र कृष्णदेव सिंह उर्फ साधू सिंह आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद का रहने वाला है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं वाले कुल पांच मामले पंजीकृत हैं। वह अंतू थाने का सक्रिय गैंगस्टर अपराधी है।
सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश केअनुपालन में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त धीरज सिंह की सेल्टास कार (यूपी32-एलएल-8788) कुर्क की गई और बैंक खाते से 6.72 लाख रुपये को बैंक खाते में धारा 14(1) के तहत सीज कर दिया गया। मौजूदा समय में अभियुक्त धीरज सिंह जिला कारागार में निरुद्ध है।


