spot_img

Mumbai : पीड़ित महिलाओं पर संवेदनशील रिपोर्टिंग जरूरी: विजया रहाटकर

मुंबई : (Mumbai:) “महिलाएं, मीडिया और टेक्नोलॉजी” (“Women, Media, and Technology,”) विषयक कार्यक्रम में विजया रहाटकर ने कहा कि मीडिया को पीड़ित महिलाओं से जुड़े मामलों में जिम्मेदार और संवेदनशील वार्तांकन करना चाहिए। यह कार्यक्रम यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान (yashwantrao Chavan Pratishthan) में राष्ट्रीय महिला आयोग और महाराष्ट्र सरकार (National Commission for Women and the Government of Maharashtra) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रहाटकर ने कहा कि डिजिटल युग में खबरों की गति तेज हो गई है, लेकिन इसके साथ ही बिना सत्यापन के जानकारी फैलने का खतरा भी बढ़ा है। ऐसे में मीडिया की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है कि वह सही और प्रमाणित जानकारी ही प्रकाशित करे। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज विज्ञान, तकनीक, रक्षा, प्रशासन और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर रही हैं, बावजूद इसके उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में मीडिया की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

फेक न्यूज पर रोक के लिए फैक्ट-चेक जरूरी
रहाटकर ने जोर देकर कहा कि खबरों की तेजी से ज्यादा उनकी विश्वसनीयता महत्वपूर्ण है। फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं (fake news and misleading information) पर अंकुश लगाने के लिए फैक्ट-चेकिंग को प्राथमिकता देना जरूरी है, ताकि समाज में सही संदेश पहुंच सके।

पीड़िता की पहचान गोपनीय रखना अनिवार्य
उन्होंने मीडिया से अपील की कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की रिपोर्टिंग करते समय भाषा का चयन बेहद सावधानी से किया जाए। किसी भी स्थिति में पीड़िता की पहचान उजागर न की जाए और उसकी गरिमा व सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

Explore our articles