spot_img

Mumbai : वडाला आरटीओ पार्किंग में आग, तीन बसें जलकर खाक

Mumbai: Fire at Wadala RTO Parking; Three Buses Gutted

मुंबई : (Mumbai) वडाला टीटी इलाके (Wadala TT area) स्थित RTO पार्किंग में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम (Fire Brigade team) मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग इतनी तेजी से फैली कि पार्किंग में खड़ी तीन निजी बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। हालांकि समय रहते अन्य बसों को वहां से हटा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोका जा सका।

एक बस से शुरू हुई आग, फिर बढ़ी
वडाला पुलिस (Wadala Police) के मुताबिक, शुरुआत में एक बस में आग लगी थी, जो देखते ही देखते पास खड़ी अन्य बसों तक फैल गई। आग की तीव्रता को देखते हुए तत्काल एहतियातन अन्य वाहनों को हटाया गया। इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Explore our articles