spot_img

New Delhi : हैदराबाद पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़

New Delhi: Hyderabad Police Busts Cyber ​​Fraud Network

नई दिल्ली : (New Delhi) हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) ने ‘ऑपरेशन ऑक्टोपस 2.0’ (‘Operation Octopus 2.0’) के तहत बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन के तहत 9 राज्यों से 52 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 32 बैंक कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इस ऑपरेशन का निशाना वे बैंक कर्मचारी थे, जो साइबर अपराधियों को अवैध पैसा ट्रांसफर करने के लिए फर्जी (म्यूल) खाते खोलने और चलाने में मदद कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों में बैंक ऑफ बड़ौदा, बंधन बैंक और इंडसइंड बैंक जैसे बैंकों के मैनेजर, क्लर्क और KYC स्टाफ (Bank of Baroda, Bandhan Bank, and IndusInd Bank) शामिल हैं।

9 राज्यों से 52 आरोपी गिरफ्तार
यह कार्रवाई कई राज्यों में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा एक हफ्ते तक चले ऑपरेशन के दौरान की गई। इन राज्यों में महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना और अन्य (Maharashtra, Delhi, Karnataka, Telangana, and others) शामिल हैं। रेड के दौरान, पुलिस ने 26 मोबाइल फोन, 14 चेक बुक, 21 फर्जी कंपनी की मुहरें और अन्य सामान जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि इन चीजों का इस्तेमाल फर्जी खाते बनाने और उन्हें चलाने के लिए किया जाता था।

Explore our articles