spot_img

Prayagraj : डीजे संचालक की मौत पर परिजनों का हंगामा

Prayagraj: Uproar of family members over the death of DJ operator

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
दीपावली के दौरान हुई मारपीट में घायल डीजे संचालक की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। उसे एसआरएन में भर्ती करवाया गया था। डीजे सांचलक रितेश कुमार साहू (30) की मौत की खबर जैसे ही उसके घर व आसपास पहुंची, लोग उग्र हो गए और सड़क पर आकर हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि हंगामे की खबर लगते ही मुकामी पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाकर शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक कीडगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर बैहराना (सब्जी मंडी) निवासी रितेश कुमार साहू डीजे का संचालन करता था। दीपावली की रात रास्ते से गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद के दौरान कुछलोगों ने रितेश कुमार साहू की जमकर पिटाई कर दी थी। गंभीर रूप से जख्मी रितेश को इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। मौत होते ही नाराज परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
फिलहाल हंगामे की खबर लगते ही मुकामी पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। बताया जाताहै कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश डाली, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। कीडगंज पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी।

Explore our articles