spot_img

Prayagraj : हर्षोल्लास मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस, स्कूलों में हुए विविध आयोजन

सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में प्रमुखों, अतिथियों ने फहराया झंडा, स्कूलों में बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
74वां गणतंत्र दिवस पूरे जनप में हर्षोल्लास मनाया गया। सभी सरकारी, गैरसरकारी कार्यालयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्रमुखों और अतिथियों ने ध्वजारोहण कर लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। यमुनापार की बारा तहसील में उपजिलाधिकारी बारा अब्दुल्ला सुदन ने ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में पीपीजीसीएल बारा पॉवर प्लांट में सीफओ प्रसाद बागड़े और ओएंडएम चीफ अभिजीत एक दास ने झंडारोहण किया।
अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड कंपनी में यूनिट हेड अमिताभ कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर मौके पर एचआर हेड संजय सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे। इसी तरह विकास खंड मुख्यालय में बीडीओ रामविलास रॉय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में अधीक्षक डा. अभिषेक सिंह, वन रेंज कार्यालय में रेंजर नवीन रॉय और थाना परिसर में एसओ मनोज कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

Prayagraj: 74th Republic Day celebrated with enthusiasm, various events held in schools

राजा कमलाकर इंटर कॉलेज शंकरगढ़ में प्रधानाचार्य एपी सिंह, एसबीएस एकेडमी शंकरगढ़ में प्रबंधक एसबी सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यालय के प्रबंधक मूलचंद गुप्ता ने किया। ब्लॉक संसाधन केंद्र शंकरगढ़ में समाजसेवी राम खेलावन गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया। इस मौके पर शिक्षक वीरेंद्र सिंह, नृपेंद्र सिंह, अतुलेश्वरी गुप्ता, विजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय शंकरगढ़ में लिपिक प्रदीप कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। नवोदित शिक्षा केंद्र लाइनपार और कैंब्रिज इंटर कॉलेज पंखा टोला शंकरगढ़ में प्रबंधक संतोष त्रिपाठी, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल शंकरगढ़ में प्रबंधक प्रकाश चंद्र मिश्रा, शांति प्रतिष्ठा हॉस्पिटल एवं दंत अस्पताल, पटहट रोड, शंकरगढ़ में डा. केपी सिंह और डॉ प्रतिभा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles