spot_img

MUMBAI : मुंबई पुलिस ने 40 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य की ‘मेफेड्रोन’ जब्त की

मुंबई: (MUMBAI) मुंबई पुलिस ने शहर के मझगांव इलाके में एक स्थान पर छापा मारकर 40 लाख रुपये से अधिक मूल्य की ‘मेफेड्रोन’ को जब्त किया है। यह प्रतिबंधित मादक पदार्थ है।एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक शख्स को पूछताछ के लिए पकड़ा है।उन्होंने कहा कि पुख्ता सूचना के अधार पर मुंबई अपराध शाखा के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ ने मझगांव के नवागनर इलाके में एक स्थान पर छापा मारा और नशीला पदार्थ जब्त किया।‘मेफेड्रोन’ को ‘एमडी’ भी कहा जाता है। यह मादक पदार्थ संबंधी कानून एनडीपीएस के तहत प्रतिबंधित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles