spot_img
HomeGolaghatGolaghat: खुमटाई विधानसभा क्षेत्र में पौधरोपण प्रतियोगिता

Golaghat: खुमटाई विधानसभा क्षेत्र में पौधरोपण प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में समूह एवं व्यक्तिगत श्रेणी में हिस्सा ले सकते हैं ग्रामीण

गोलाघाट :(Golaghat) विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गोलाघाट जिले के खुमटाई विधानसभा क्षेत्र में वृक्षारोपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह जानकारी खुमटाई क्षेत्र के विधायक मृणाल सैकिया ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में दी।

इस मौके पर विधायक सैकिया ने कहा कि खुमटाई विधानसभा क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए लोगों को पौधारोपण के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जार, फाइबर सहित स्वदेशी पौधे लगाए जाने चाहिए और उनका पालन-पोषण किया जाना चाहिए। पौधारोपण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करनी होंगी। इस प्रतियोगिता में समूह और व्यक्तिगत रूप में भाग लिया जा सकता है। प्रतियोगिता में एक से अधिक लोग अब तक हिस्सा ले चुके हैं।

इनाम केवल तभी दिया जाएगा, जब पौधे लगाए जाएंगे और उन्हें पोषित किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को समूह के रूप में प्रथम को 51 हजार, दूसरे को 41 हजार, तीसरे को 31 हजार और चौथे स्थान पर रहने वाले को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं व्यक्ति रूप में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रथम स्थान के लिए 20 हजार, द्वितीय स्थान पर पन्द्रह हजार, तृतीय स्थान पर दस हजार और चौथे स्थान पर रहने वाले को पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। यह पुरस्कार 15 अगस्त को प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा के साथ दिए जाएंगे।

विधायक ने बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं सहित समाज के सभी क्षेत्रों के लोगों की भागीदारी पर खुशी व्यक्त की।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर