spot_img

Mumbai : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक पूरी तरह चालू

Mumbai: Mumbai-Pune Expressway 'Missing Link' Fully Operational

मुंबई : (Mumbai) मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) के कनेक्टिंग लिंक का मुंबई की ओर जाने वाला रास्ता शनिवार दोपहर को वाहनों के लिए खोल दिया गया। शुक्रवार को पुणे वाले हिस्से का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार (Chief Minister Devendra Fadnavis, Deputy Chief Minister Eknath Shinde, and Sunetra Pawar) ने किया था।

अधिकारियों ने बताया कि उद्घाटन समारोह के लिए लगाए गए ढांचे को हटाने और साफ-सफाई के काम में देरी के चलते मुंबई वाले हिस्से को खोलने में देरी हुई। 13.3 किलोमीटर लंबा यह मिसिंग लिंक (‘Missing Link’) एक्सप्रेसवे के भोर घाट वाले हिस्से को बाईपास करता है और मुंबई-पुणे के बीच यात्रा के समय को 25 से 30 मिनट तक कम कर देता है। अब इस पर दोनों ओर से आवाजाजी पूरी तरह चालू हो गई है।

Explore our articles