spot_img
Home latest Badlapur : गुब्बारों के जरिए मोदी सरकार के वादों का विरोध

Badlapur : गुब्बारों के जरिए मोदी सरकार के वादों का विरोध

0
18
Badlapur: Protesting Modi Government's Promises Using Balloons

बदलापुर : (Badlapur) महाविकास आघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) ने केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार की विभिन्न घोषणाओं और वादों को “अपूर्ण” बताते हुए उनके प्रतीकात्मक बैनर गैस के गुब्बारों के साथ हवा में उड़ाए गए। महाविकास आघाड़ी के बैनर तले बदलापुर शहर के पुराने नगर परिषद कार्यालय के समीप शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस (Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray), Nationalist Congress Party (NCP), and Congress) के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा किए गए विभिन्न वादों और घोषणाओं को लेकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन के दौरान किसानों की कर्जमाफी, स्मार्ट सिटी, अच्छे दिन, “न खाऊंगा, न खाने दूंगा”, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेड इन इंडिया और उज्ज्वला गैस योजना जैसे मुद्दों और वादों से संबंधित बैनर गुब्बारों के साथ हवा में छोड़े गए। महाविकास आघाड़ी के नेताओं का आरोप था कि इन घोषणाओं का अपेक्षित लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पाया है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
यह कार्यक्रम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव अविनाश देशमुख (Avinash Deshmukh) के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के शहराध्यक्ष किशोर पाटील, राजाराम खरात, कांग्रेस के प्रदीप रोकड़े, शहराध्यक्ष अशोक गजरमल, प्रिया गवली, राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिला सचिव राजेश वानखेड़े, प्रशांत कनोज, हेमंत पाटील, नागेश बरे, वंदना भगत, संपदा लोखंडे, सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू काळे, अशोक पेंडुलकर, विष्णू सानप, वांगणी राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहराध्यक्ष भूषण देशमुख, युवा अध्यक्ष सईद काजी, अजय गीते सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।