
ठाणे : (Thane) महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आयोजित शिवकालीन मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग कैंप के समापन समारोह में विधायक निरंजन डावखरे (MLA Niranjan Davkhare) सरकारी स्कूलों में लाठी-काठी और अन्य पारंपरिक शस्त्रों का प्रशिक्षण अनिवार्य करने पर जोर दिया है। ठाणे में अखिल महाराष्ट्र देशमुख मराठा समाज (Akhil Maharashtra Deshmukh Maratha Samaj) द्वारा आयोजित इस दो सप्ताह के शिविर में विधायक डावखरे ने युवाओं के लिए इस विधा की महत्ता बताई और आश्वासन दिया कि वे आगामी विधानसभा सत्र में सरकार से इसे स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की मांग करेंगे। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए पूर्व उपमहापौर कृष्णा पाटिल (Deputy Mayor Krishna Patil) ने भी ठाणे महानगरपालिका के स्कूलों में कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों को शिवकालीन युद्ध कला सिखाने का भरोसा दिलाया। इस कार्यक्रम में समाज के कई पदाधिकारी, स्थानीय नगरसेवक और नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने भावी पीढ़ी को ऐतिहासिक युद्ध कौशल और आत्मरक्षा की इस परंपरा से जोड़ने के सुझाव का स्वागत किया।


