spot_img

New Delhi : रोहित जैन बने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर

New Delhi: Rohit Jain Appointed as RBI Deputy Governor

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार ने (Rohit Jain) को (Reserve Bank of India) (आरबीआई) का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है। वह मौजूदा डिप्टी गवर्नर (T. Rabi Shankar) का स्थान लेंगे, जिनका विस्तारित कार्यकाल 2 मई को समाप्त हो गया।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) (Department of Personnel and Training) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि रोहित जैन का कार्यकाल 3 मई, 2026 से प्रभावी होगा और यह तीन साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, लागू रहेगा।

रोहित जैन वर्तमान में आरबीआई में कार्यकारी निदेशक (ईडी) के पद पर कार्यरत हैं और दिसंबर 2020 से इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सुपरविजन विभाग के तहत जोखिम (रिस्क), एनालिटिक्स और वल्नरेबिलिटी असेसमेंट जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभाली है।

Explore our articles