spot_img

Thane : इमारत की ऊपरी मंजिल पर लगी आग

Thane: Fire Breaks Out on the Top Floor of a Building

ठाणे : (Thane) शहर के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane city) में एक चार मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लगने की घटना सामने आई। यह घटना दोपहर करीब दो बजे अमृतनगर के (residential complex in Amrutnaga) एक आवासीय परिसर में हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) में नेता प्रतिपक्ष अशरफ शानू पठान की (Ashraf Shanu Pathan) तत्परता से एक बड़ी त्रासदी टल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात को समझते हुए प्राथमिक बचाव कार्य शुरू किया।

बिजली आपूर्ति बंद कर कम किया खतरा
दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही उन्होंने मुख्य बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे शॉर्ट सर्किट और आग के और भड़कने का खतरा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने जलते हुए परिसर में घुसकर यह कदम उठाया। अशरफ पठान ने इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने में भी मदद की। साथ ही प्रभावित घर से जरूरी सामान बाहर निकालने में भी सहयोग किया।

गैस पाइप फटने से आग लगने की आशंका
अधिकारियों के अनुसार, आग लगने का कारण गैस सिलेंडर के पाइप का फटना माना जा रहा है। आग तेजी से फैल सकती थी, लेकिन समय रहते नियंत्रण पा लिया गया। सूचना मिलते ही दमकल दल मौके पर पहुंचा और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद अशरफ शानू पठान ने कहा कि उन्होंने केवल अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई है और इसका श्रेय लेने की आवश्यकता नहीं है।
आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने भी उनकी तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते उठाए गए कदमों से बड़ा नुकसान टल गया।

Explore our articles