spot_img

Faridabad : कैंची से गोदकर युवक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच-56 प्रभारी सुंदर सिंह व उनकी टीम ने शुक्रवार को हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी साथी आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में साकिब और साजिद का नाम शामिल है। दोनों आरोपी गांव कुरैशीपुर का रहने वाला है। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कुरेशीपुर के रहने वाले 21 वर्षीय मोहम्मद कैफ की कैंची से गोदकर हत्या कर दी थी। मोहम्मद कैफ की वारदात से 2 दिन पहले ही शादी हुई थी।

वारदात 6 जून रात की है जब मोहम्मद कैफ मस्जिद के पास गया हुआ था तब मस्जिद के पास बनी साकिब की परचून की दुकान पर आरोपी बैठे हुए थे, जिन्होंने मोहम्मद कैफ को अपने पास बुलाया। किसी बात को लेकर आरोपियों कि कैफ के साथ रंजिश थी, जिसके चलते उनका झगड़ा हुआ था और झगड़ा बढ़ता-बढ़ता बड़ा हो गया। गुस्से में आकर आरोपी शाकिब ने मोहम्मद कैफ पर फायर कर दिया, जिससे गोली के छर्रे कैफ पर लगे।

इसके बाद आरोपियों ने मोहम्मद कैफ को दबा लिया और कैंची से गोद कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। मोहम्मद कैफ के पिता को इसकी सूचना मिली, जो उसे लेकर बीके अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात पीड़ित ने इसकी शिकायत धौज थाने में की जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उनकी तलाश की गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साकिब को काबू कर लिया और उसकी निशानदेही पर आरोपी साजिद को नजदीक लदियापुर से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई कैंची व देसी कट्टा बरामद किया गया है। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की क्राइम ब्रांच टीम तलाश कर रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Explore our articles