spot_img

Bhadohi : यूपी के मेधावियों को मिला टैबलेट, मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को यूपी बोर्ड के मेधावी बच्चों को टैबलेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जिलाधिकारी गौरांग राठी की उपस्थिति में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने मेधावियों को टैबलेट प्रदान करते हुए आग की परीक्षा में पूरी ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा, छात्र-छात्राओं के आगे बढ़ने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई ज रही हैं। प्रतियोगी बच्चों को निशुल्क कोचिंग की भी सुविधा दी जा रही है। प्रदेश सरकार की तरफ से दिए जा रहे टैबलेट बच्चों को आनलाइन पढ़ाई में काफी सहूलियत होगी। यह टैबलेट मेधावियों की शिक्षा को आगे बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगा।

Bhadohi: The meritorious students of UP got tablet, learned to study diligently

औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने सभी बच्चों को आगे की पढ़ाई और परीक्षा की शुभकामना दी। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बच्चों को आगे बढ़ने के टिप्स दिए और परीक्षाओं की शुभकामना दी। जिलाधिकारी ने बताया कि आज यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में बेहतरीन सफलता अर्जित करने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बच्चों को टैबलेट दिया गया।

Dehradun : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, श्रद्धालुओं का लगा तांता

देहरादून : (Dehradun) ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham—the eleventh Jyotirlinga) के कपाट बुधवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles