spot_img

Mumbai : नई हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी बनाने की तैयारी में एकता कपूर

Mumbai: Ekta Kapoor Gears Up to Create a New Horror-Comedy Franchise

मुंबई : (Mumbai) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 17 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों, खासकर पारिवारिक दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म की दमदार कमाई और सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए निर्माता एकता कपूर (producer Ekta Kapoor) अब इसके दूसरे भाग पर गंभीरता से विचार कर रही हैं। खबर है कि मेकर्स इसे एक नई फिल्म फ्रेंचाइजी के रूप में विकसित करना चाहते हैं।

फिल्म में अक्षय कुमार ने अर्जुन आचार्य का किरदार निभाया है, जिसे मंगलपुर गांव में एक पुराना और रहस्यमयी बंगला विरासत में मिलता है। इसी बंगले के इर्द-गिर्द कहानी में डर और हास्य का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलता है। निर्देशक प्रियदर्शन ने भारतीय पौराणिक कथाओं को अपने खास कॉमिक अंदाज के साथ पेश किया है। फिल्म में मिथिला पालकर, वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल (Mithila Palkar, Wamiqa Gabbi, Tabu, and Paresh Rawal) भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

व्यापारिक मोर्चे पर भी ‘भूत बंगला’ लगातार मजबूत बनी हुई है। फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 117 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इसी सफलता से उत्साहित मेकर्स अब इसकी कहानी को आगे बढ़ाकर एक बड़े सिनेमाई यूनिवर्स में बदलने की योजना बना रहे हैं। हालांकि ‘भूत बंगला 2’ (Bhoot Bangla 2) को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फिल्म की सफलता ने इसके सीक्वल की संभावनाओं को काफी मजबूत कर दिया है।

Explore our articles