spot_img

Washington: अमेरिकी सांसदों ने भारत को 74वें गणतंत्र दिवस पर दीं शुभकामनाएं

वाशिंगटन: (Washington) देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय अमेरिकियों और भारत के लोगों को बधाई देते हुए अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने कहा कि भारत प्रशांत क्षेत्र (Indo Pacific Region) में एक ‘‘ करीबी साझेदार’’ है और दोनों देशों के बीच साझेदारी के लिए संस्थागत सहयोग मजबूत करना महत्वपूर्ण है।

सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष सीनेटर मार्क वार्नर ने कहा, ‘‘ भारत को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। प्रशांत क्षेत्र में इस तरह की एक करीबी भागीदार का आभारी हूं और इंडिया कॉकस में अपनी भूमिका के माध्यम से हमारे सहयोग को मजबूत करने के लिए तत्पर हूं।’’

सीनेट की विदेश मामलों से जुड़ी समिति के अध्यक्ष सीनेटर बॉब मेनेंडेज़ ने कहा कि भारत के गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी, समृद्ध संस्कृति तथा सबसे बड़े लोकतंत्र और उसके प्रवासी समुदायों के योगदान का जश्न मनाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ स्वतंत्रता, लोकतंत्र तथा सुरक्षा को बेहतर करने और संबंधित संस्थानों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता अमेरिका-भारत साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण है।’’

विदेश मंत्रालय के दक्षिण व मध्य एशिया ब्यूरो ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। भारत के संविधान का जश्न मनाने में आज हम आपके साथ हैं। आगे भी साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles