
आइजोल : (Aizawl) मिजोरम में सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) (Zoram People’s Movement) ने सोमवार को आइजोल नगर निगम चुनावों में बड़ी जीत हासिल की और 19 सदस्यीय नगर निकाय में 17 सीटें जीतीं। मुख्य विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट (Mizo National Front) ने वर्ष 2021 के चुनाव में 11 सीटें जीती थी। इस बार पार्टी को केवल एक वार्ड से ही संतोष करना पड़ा, जबकि कांग्रेस को भी एक सीट मिली। जेडपीएम ने 2021 में छह सीटें जीती थीं। इस चुनाव में जेडपीएम, एमएनएफ और कांग्रेस ने 19-19 उम्मीदवार उतारे थे। भाजपा ने 11 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन उसे एक भी सीट नहीं मिली।


