
मुंबई : (Mumbai) डायरेक्टर एसएस राजमौली (Director SS Rajamouli) ने एक वीडियो मैसेज के जरिए कॉमिक कॉन मैक्सिको 2026 (Comic Con Mexico 2026) में फैंस को खास मैसेज दिया। फैंस के साथ एक खास बात भी शेयर की। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘बाहुबली’ (Baahubali) का सिंहासन और शहर का बीच का हिस्सा मैक्सिको के मशहूर पिरामिड चिचेन इट्जा (Mexico’s famous Chichen Itza pyramid) से प्रेरित था। वह मैक्सिको के लोगों से आगे भी उनकी विरासत के बारे में जानना चाहते हैं।
एसएस राजामौली ने आगे कहा, ‘मैंने फिल्में बनाने में लगभग 25 साल बिताए हैं लेकिन जब आपको यह अहसास होता है कि आपकी कहानी ने समंदर पार कर लिया है, तो खुशी होती है। जब आपको पता चलता है कि हजारों मील दूर बैठे लोग, आपकी बनाई हुई फिल्म के सीन पर हंस रहे हैं, रो रहे हैं और नाच रहे हैं। ‘आरआरआर’ ने मेरे लिए यही किया। सिर्फ मेरे देश भारत ने ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ने मुझे यह बताया कि हर कोने तक पहुंचने के लिए एक यूनिवर्सल फीलिंग ही काफी है।’
अगली फिल्म बनाने में व्यस्त हैं राजामौली
इन दिनों एसएस राजामौली अपनी अगली फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा (Mahesh Babu and Priyanka Chopra) जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। यह टाइम ट्रैवल मूवी है, जिसकी कहानी वाराणसी से जाकर जुड़ती है।


