
बेंगलुरु : (Bengaluru) कर्नाटक में भाजपा (BJP in Karnataka) ने शनिवार को अनुसूचित जातियों के लिए आंतरिक आरक्षण पर कांग्रेस सरकार के फैसले पर हमला बोला। भाजपा ने आरोप लगाया कि इस फैसले से कई समुदायों के साथ अन्याय हुआ है और संशोधित आरक्षण फॉर्मूले के पीछे की मंशा पर सवाल उठाए हैं। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र (Karnataka BJP President B.Y. Vijayendra) ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Chief Minister Siddaramaiah) के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की। उन्होंने सरकार पर देरी करने, आरक्षण को कमजोर करने और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता की कमी का आरोप लगाया।विजयेंद्र ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ऐतिहासिक विश्वासघात किया है। साथ ही अनुसूचित जातियों की पीठ में छुरा घोंपा है।


