
ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश पुलिस (Bangladesh Police) ने शनिवार को संसद परिसर समेत प्रमुख प्रतिष्ठानों पर संभावित आतंकवादी हमलों के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी सुरक्षा अलर्ट (nationwide security alert) की घोषणा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया रिपोर्ट के आधार पर अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारी ने अलर्ट को अत्यावश्यक और गोपनीय बताया। बांग्ला दैनिक ‘प्रथम आलो’ Bangla daily (Prothom Alo) की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक पत्र में संसद परिसर, इबादत स्थलों, मनोरंजन स्थलों और सैन्य एवं पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर संभावित समन्वित हमलों की चेतावनी दी गई है, जिनमें शस्त्रागारों को संभावित लक्ष्य माना जा रहा है। ‘डेली स्टार’ (The Daily Star) और अन्य समाचार पत्रों की खबर के मुताबिक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के एक सदस्य इस्तियाक अहमद सामी उर्फ अबू बक्र (Istiaq Ahmed Sami, alias Abu Bakr) की हालिया गिरफ्तारी के बाद अलर्ट जारी किया गया था। वह कथित तौर पर दो बर्खास्त सैन्य कर्मियों के संपर्क में था। पत्र में संभावित हमलों के पीछे दो कथित प्रमुख षड्यंत्रकारियों


