
नई दिल्ली : (New Delhi) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (आईपीएल 2026) के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की पहली पारी पूरी तरह से केएल राहुल के नाम रही, जिन्होंने एक ऐतिहासिक और धमाकेदार शतकीय पारी खेलकर मैच का रुख ही बदल दिया।
शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत थोड़ी डगमगाई, जब 2.4 ओवर में 28 रन पर पहला विकेट गिरा। हालांकि, इसके बाद क्रीज पर आए केएल राहुल (KL Rahul) ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज़ अपनाया। तीसरे ओवर में 12 रन के स्कोर पर उन्हें जीवनदान भी मिला, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया।
राहुल ने पावरप्ले के अंदर ही अपनी मंशा साफ कर दी। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों पर 35 रन ठोक दिए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
दूसरे छोर से नीतिश राणा (Nitish Rana) का अच्छा साथ मिला और दोनों ने तेजी से रन बटोरने शुरू किए। नौवें ओवर में राहुल ने 2 रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद तो उन्होंने गियर ही बदल दिया। 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम का स्कोर 100 तक पहुंचाया।
राहुल और राणा के बीच साझेदारी लगातार मजबूत होती गई। 12.3 ओवर में राहुल ने छक्का लगाकर टीम को 150 के पार पहुंचाया। दोनों ने मिलकर सिर्फ 70 गेंदों में 150 रन की साझेदारी पूरी की, जिससे पंजाब के गेंदबाज पूरी तरह बैकफुट पर आ गए।
राहुल ने अपनी क्लास और अनुभव का शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 47 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह उनके आईपीएल करियर का छठा और इस सीजन का पहला शतक था। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के लगाए।
इसके बाद भी राहुल रुके नहीं। 15.3 ओवर में छक्का लगाकर उन्होंने टीम को 200 रन के पार पहुंचाया। 16वें ओवर में तो उन्होंने विजयकुमार वयस्क की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं, इस ओवर में 3 छक्के और एक चौका लगाकर कुल 24 रन बटोरे।
राणा के साथ राहुल की साझेदारी ऐतिहासिक बन गई। दोनों ने सिर्फ 86 गेंदों में 200 रन और अंततः 95 गेंदों पर 220 रन जोड़ दिए। राणा 91 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन राहुल अंत तक डटे रहे राहुल ने 66 गेंदों पर अपना 150 रन पूरा किया और आखिर में 67 गेंदों पर 152 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी इस पारी में ताकत, टाइमिंग और क्लास का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला।
उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 264 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस सीजन के सबसे बड़े स्कोरों में से एक बन गया। यह पारी ना सिर्फ रन बनाने के लिहाज से खास थी, बल्कि कप्तानी पारी के तौर पर भी राहुल ने दिखा दिया कि बड़े मैचों में कैसे जिम्मेदारी निभाई जाती है।
पंजाब किंग्स की ओर से जेवियर बार्टलेट (Punjab Kings, Xavier Bartlett) ने 4 ओवर में 69 रन देकर 1 विकेट लिया। मार्को यानसन ने 4 ओवर में 45 रन, विजयकुमार वयस्क ने 3 ओवर में 48 रन, युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 42 रन, मार्कस स्टोइनिस ने 1 ओवर में 11 रन और अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 49 रन देकर 1 विकेट लिया।


