
कासरगोड : (Kasaragod) केरल के कासरगोड जिले (Kasaragod district of Kerala) में कथित बाल विवाह के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें 16 वर्षीय लड़की के पिता, एक पंचायत सदस्य, मस्जिद का मौलवी और कथित दूल्हा शामिल है। चांदेरा पुलिस (Chandera police) के अनुसार, यह कार्रवाई तब की गई जब बाल विवाह निषेध अधिकारी को शिकायत मिली कि वलियापरम्बा की नाबालिग लड़की का विवाह 13 अप्रैल को एक मस्जिद में कराया गया था। आरोप है कि 28 वर्षीय साबिर ने लड़की से शादी की और बाद में नौकरी के लिए दक्षिण कोरिया चला गया। इस मामले में अधिकारी ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की थी, जिसके निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।


