
मुंबई : (Mumbai) पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने मुंबई–अहमदाबाद रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में कोच वृद्धि को स्थायी करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 22961/22962 (Train No. 22961/22962) अब 28 अप्रैल 2026 से 16 की बजाय 20 कोच के साथ नियमित रूप से चलेगी। बढ़ाए गए चार कोचों में तीन चेयर कार और एक एग्जीक्यूटिव क्लास शामिल है। कोच बढ़ने से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी, जिससे वेटिंग की समस्या कम होने की उम्मीद है। यह फैसला यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
कर्णावती एक्सप्रेस का टर्मिनल परिवर्तन
कर्णावती एक्सप्रेस (Karnavati Express) के टर्मिनल परिवर्तन की अवधि भी बढ़ा दी गई है। अब यह ट्रेन 31 जुलाई 2026 तक मुंबई सेंट्रल की बजाय बांद्रा टर्मिनस से ही प्रारंभ और समाप्त होगी। ट्रेन संख्या 12933 बांद्रा टर्मिनस–वटवा कर्णावती एक्सप्रेस दोपहर 1:55 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि 12934 अहमदाबाद–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी। मार्ग के अन्य स्टेशनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस अवधि के दौरान कर्णावती एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी चेयर कार कोच जोड़ा जाएगा। इसके बाद यह ट्रेन 21 की जगह 22 एलएचबी कोचों के साथ संचालित होगी।


