
1 मई से आम महोत्सव शुरू
ठाणे : (Thane) कोंकण के प्रसिद्ध हापुस आम (famous Hapus mangoes from the Konkan region) का स्वाद एक बार फिर लोगों को मिलने जा रहा है। विधायक संजय केलकर (MLA Sanjay Kelkar) की पहल पर 19वां आम महोत्सव 1 से 10 मई तक गावदेवी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी गई। इस महोत्सव की खास बात यह है कि इसमें कोंकण के किसान सीधे ग्राहकों से जुड़ेंगे। इससे ठाणेकरों को असली हापुस आम उचित कीमत पर उपलब्ध होगा और किसानों को भी बेहतर लाभ मिल सकेगा।
कोंकणी उत्पादों के 45 स्टॉल लगेंगे
महोत्सव में हापुस, पायरी, रत्ना और केसर आम के साथ-साथ आम-फनस पोली, शरबत, काजू, मालवणी मसाले, पापड़ और पोहा जैसे कोंकणी उत्पादों के करीब 45 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को विविध पारंपरिक स्वाद का अनुभव मिलेगा।


