spot_img

New Delhi : रोमांचक मुकाबले में गवाद से हारे अभय सिंह

New Delhi: Abhay Singh Falls to Gawad in Thrilling Contest

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत के अभय सिंह (India’s Abhay Singh) ज्यूरिख में चल रही पीएसए गोल्ड स्तर (PSA Gold-level Grasshopper Cup) की प्रतियोगिता ग्रासहॉपर कप स्क्वॉश के पुरुष क्वार्टर फाइनल में मिस्र के पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी करीम गवाद (World No. 1, Karim Gawad) से हार गए। विश्व में 24वें नंबर के खिलाड़ी अभय ने पहले गेम में 0-6 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए उसे टाई-ब्रेक तक पहुंचाया। उन्होंने दूसरे गेम में भी विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी को कड़ी चुनौती दी। लेकिन दूसरी वरीयता प्राप्त मिस्र के खिलाड़ी ने आखिर में 12-10, 11-9 से मुकाबला जीत लिया। अभय ने इससे पहले टूर्नामेंट में मिस्र के विश्व में 13वें नंबर के खिलाड़ी अली अबू एलेनेन (Ali Abu Elenen) पर जीत दर्ज कर पहली बार किसी पीएसए गोल्ड स्तर की प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

Explore our articles