spot_img

Mumbai : मुंबई में 1993 के दंगे का फरार आरोपित 30 साल बाद गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई में 1993 में हुए दंगे के फरार आरोपित को शिवड़ी इलाके से 30 साल बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए सैय्यद नादिर शाह अब्बास खान से रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सैय्यद नादिर शाह अब्बास खान ने दंगों के दौरान गैरकानूनी सभा आयोजित करके लोगों को भड़काया था। दंगे के समय उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन 1994 में उसे कोर्ट से जमानत मिल गई, जिसके बाद वह फरार हो गया था। सोमवार को रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस को उसके शिवड़ी में छिपे होने की जानकारी मिली। इसी आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Explore our articles