spot_img

Thane : युवा कांग्रेस ने पेट्रोल पंपों पर मेलोडी चॉकलेट बांटी

Thane: Youth Congress Distributes 'Melody' Chocolates at Petrol Pumps

ठाणे : (Thane) पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में युवा कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज मोरे (Shivraj More, the State President of the Youth Congress) ने कार्यकर्ताओं के साथ पेट्रोल पंपों पर जाकर वाहन चालकों को ‘मेलोडी’ चॉकलेट बांटी और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

युवा कांग्रेस की ओर से “महाराष्ट्र की आवाज, ठाणे का बदलाव” (“Maharashtra ki Awaaz, Thane ka Badlav”) अभियान की शुरुआत भी इसी कार्यक्रम के साथ की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कई पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल
इस मौके पर राष्ट्रीय सह सचिव शांभवी शुक्ला, उपाध्यक्ष सैयद आफरीन मुजफ्फर हुसैन, राज्य सचिव मेहर चौपाने, महासचिव दीपक पाठक, सचिव प्रशांत परवे, कल्याण जिला अध्यक्ष जपजीत सिंह, ठाणे शहर विधानसभा अध्यक्ष लोकेश घोलप और कलवा-मुंब्रा विधानसभा अध्यक्ष वसीम हजरत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों पर निशाना
अभियान की शुरुआत करते हुए शिवराज मोरे (Shivraj More) ने भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। शिवराज मोरे ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री लोगों को ऑनलाइन काम करने की सलाह देते हैं, लेकिन अब उन्हें यह भी बताना चाहिए कि ऑनलाइन पेट्रोल कैसे भरवाया जाए। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है और आम लोग महंगाई से परेशान हैं। मोरे ने आरोप लगाया कि देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जबकि सरकार विदेश दौरों में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमत में आज फिर 84 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और इसी के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से लोगों को चॉकलेट बांटी गई।

Explore our articles