Hyderabad : तेलंगाना में लू के कारण 16 लोगों की मौत

0
26
Hyderabad: 16 Dead Due to Heatwave in Telangana

हैदराबाद : (Hyderabad) तेलंगाना (Telangana) में लू के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी तेलंगाना के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी (Ponguleti Srinivas Reddy) ने शनिवार को दी। रेड्डी ने लू के कारण उत्पन्न स्थिति पर अधिकारियों के साथ बैठक की और बताया कि राज्य के सात जिलों में 16 मौतें हुई हैं। उन्होंने जिला कलेक्टरों की ओर से मिले रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि जयशंकर भूपालपल्ली जिले (Jayashankar Bhupalpally district) में चार लोगों की मौत हुई। इसके बाद वारंगल अर्बन, करीमनगर और निजामाबाद में तीन-तीन और जोगुलम्बा गडवाल, रंगा रेड्डी और सूर्यापेट में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सरकार मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगी।