spot_img

New Delhi : पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं : इंडियन आयल

New Delhi: No Shortage of Petrol or Diesel: Indian Oil

नई दिल्ली : (New Delhi) देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) (Indian Oil Corporation) ने पेट्रोल और डीजल की व्यापक कमी (shortage of petrol and diesel) की खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि कुछ पेट्रोल पंपों पर दिख रही समस्या केवल स्थानीय और अस्थायी है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि देशभर में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।

आईओसी के अनुसार एक से 22 मई के बीच पेट्रोल की बिक्री में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत और डीजल की बिक्री में करीब 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने कहा कि मांग में अचानक बढ़ोतरी के बावजूद पूरे देश में ईंधन आपूर्ति लगातार जारी है।

मौसमी मांग में संस्थागत खरीद बढ़ी
कंपनी ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में डीजल की मौसमी मांग बढ़ने, निजी पेट्रोल पंपों की अपेक्षाकृत ऊंची कीमतों के कारण ग्राहकों के सरकारी पंपों की ओर रुख करने और अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुरूप थोक दरें बढ़ने से संस्थागत खरीद बढ़ी है। इसी वजह से कुछ चुनिंदा केंद्रों पर अस्थायी दबाव बना।

42000 पेट्रोल पंपों का विशाल नेटवर्क
आईओसी ने कहा कि उसके 42 हजार से अधिक पेट्रोल पंपों (42,000 petrol pumps) के नेटवर्क में केवल बेहद कम स्थानों पर आपूर्ति प्रभावित हुई है, जबकि अधिकांश पंपों पर स्टॉक और वितरण सामान्य है। कंपनी के मुताबिक सरकारी तेल कंपनियां देशभर में पर्याप्त भंडार बनाए हुए हैं और स्थानीय स्तर पर उत्पन्न बाधाओं को दूर करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं।

अतिरिक्त खरीदारी नहीं करने की अपील
कंपनी ने उपभोक्ताओं से घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी नहीं करने की अपील की है। आईओसी ने कहा कि अन्य तेल विपणन कंपनियों के साथ मिलकर देशभर में पेट्रोल और डीजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

Explore our articles