spot_img

Mumbai : कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट बंद, इंस्टाग्राम हैक

Mumbai: Cockroach Janata Party Website Shut Down; Instagram Account Hacked

मुंबई : (Mumbai) कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) (Cockroach Janata Party) ने शनिवार को सरकार पर उसके सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट (social media accounts and website) को निशाना बनाने का आरोप लगाया। पार्टी ने सुबह 8:25 बजे एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उसका इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सेस नहीं हो पा रहा है।

वेबसाइट बंद करने का भी आरोप
पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके (party founder Abhijeet Dipke) ने दोपहर में एक्स पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि सरकार ने उनकी वेबसाइट भी बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि वेबसाइट पर करीब 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 6 लाख लोगों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग वाली ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किए थे।

निजी अकाउंट हैक होने की बात कही
अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि उनका व्यक्तिगत सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार “कॉकरोच आंदोलन” से डर गई है और इसी कारण इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। अभिजीत दीपके ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अकाउंट और वेबसाइट बंद कर आंदोलन को रोका नहीं जा सकता। उन्होंने इसे युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश बताते हुए कहा कि यह घटनाक्रम देश के युवाओं की आंखें खोल रहा है।

सोनम वांगचुक ने दिया समर्थन
इधर, पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) ने भी “कॉकरोच मूवमेंट” (“Cockroach Movement”) का समर्थन किया है। समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह बेरोजगार या आलसी नहीं हैं, इसलिए पार्टी के सदस्य नहीं बन सकते, लेकिन खुद को “ऑनरेरी कॉकरोच” (Honorary Cockroach) जरूर मानते हैं।

Explore our articles