Thane : रोजगार मेले से सैकड़ों युवाओं को मिला नौकरी का अवसर : संजय केलकर

0
284
Thane: Hundreds of Youths Secure Job Opportunities at Job Fair: Sanjay Kelkar

ठाणे : (Thane) ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक संजय केलकर (MLA Sanjay Kelkar) की पहल पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेले (‘Pandit Deendayal Upadhyay Job Fair’) का आयोजन किया गया। इस मेले का लाभ सैकड़ों युवाओं ने उठाया। ठाणे शहर में महाराष्ट्र सरकार के कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग के सहयोग से छठे पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेले का आयोजन मावली मंडल स्कूल, टेलीफोन एक्सचेंज के पास (Mavli Mandal School (near the Telephone Exchange), ठाणे में किया गया। रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर 10वीं पास से लेकर स्नातक स्तर तक के सैकड़ों उम्मीदवार उपस्थित रहे। लगभग 30 कंपनियां वॉक-इन इंटरव्यू के लिए मेले में शामिल हुईं। कई युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। इस रोजगार मेले की रूपरेखा प्रशांत जाधव ने तैयार की थी।