spot_img

Raipur : कांग्रेस के पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया त्यागपत्र

रायपुर : (Raipur) लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू (former Congress MLA Chunnilal Sahu) ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी के समस्त दायित्यों को त्यागते हुए प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेज दिया है। चुन्नीलाल साहू ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ‘कांग्रेस के समस्त दायित्यों और पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। चुन्नीलाल साहू अकलतरा से 2013 में विधायक चुने गए थे।

उल्लेखनीय है कि चुन्नीलाल साहू पार्टी से नाराज चल रहे थे। हालांकि इससे पहले, विधानसभा चुनाव हार के बाद चुन्नीलाल साहू ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार हुई थी।

हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि चुन्नीलाल साहू का राजनीति में अगला कदम क्या होगा, क्या वो भाजपा में शामिल होंगे? इसका अभी तक जवाब नहीं मिल पाया है। हालांकि यह चर्चा चल रही है कि कांग्रेस से नाराज कई नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

Explore our articles