
हैदराबाद : (Hyderabad) सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने चोटिल डेविड पेन (David Payne) की जगह गेराल्ड कोएत्जी को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League season) के बाकी मैचों के लिए टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पेन ने सनराइजर्स के लिए इस सत्र में दो मैच खेलकर दो विकेट लिए हैं। वह ऐड़ी की चोट के कारण बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे। आईपीएल ने शनिवार को विज्ञप्ति में कहा, दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कोएत्जी (Coetzee—a right-arm fast bowler from South Africa) को विकल्प के रूप में शामिल किया गया है और वह दो करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ेंगे। कोएत्जी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए चार टेस्ट, 14 वनडे और 18 टी-20 मैच खेले हैं।


