spot_img

New Delhi : सरकार ने 12,980 करोड़ रुपये की सॉवरेन गारंटी के साथ ‘भारत समुद्री बीमा कोष’ को मंजूरी दी

New Delhi: Government Approves 'Bharat Maritime Insurance Fund' with Sovereign Guarantee of ₹12,980 Crore

नई दिल्ली : (New Delhi) सरकार ने शनिवार को लगातार समुद्री बीमा कवरेज की सुविधा के लिए 12,980 करोड़ रुपये की सॉवरेन गारंटी के साथ एक घरेलू बीमा योजना (domestic insurance scheme) (‘Bharat Maritime Insurance Fund’) (बीएमआई कोष) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।यह कोष सुनिश्चित करता है कि भारतीय व्यापार को किसी भी अंतरराष्ट्रीय मूल से भारतीय बंदरगाहों तक और इसके विपरीत माल ले जाने वाले जहाजों के लिए सस्ती बीमा सुविधा मिलती रहे, भले ही वे अस्थिर समुद्री गलियारों से गुजर रहे हों।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister for Information and Broadcasting, Ashwini Vaishnaw) ने यह जानकारी दी।सरकार ने भारतीय ध्वज वाले या भारतीय नियंत्रण वाले जहाजों, अथवा भारत आने वाले या भारत से जाने वाले जहाजों के लिए सॉवरेन गारंटी द्वारा समर्थित भारत समुद्री बीमा कोष के गठन को मंजूरी दी है।यह कोष सभी तरह के समुद्री जोखिमों को कवर करेगा। बीमा पॉलिसियां उन बीमाकर्ताओं द्वारा जारी की जाएंगी, जो इस कोष की सदस्य होंगी। इसके लिए कोष की संयुक्त अंडरराइटिंग क्षमता का उपयोग किया जाएगा, जो लगभग 950 करोड़ रुपये होगी।

Explore our articles