
हावड़ा : (Howrah) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) ने शनिवार को भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार (Central Government) लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण करने वाले संविधान संशोधन विधेयक को पारित लागू में विफल रही है। जिससे भाजपा का पतन शुरू हो गया है। हावड़ा के उलुबेरिया (Uluberia, Howrah) में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा पराजित हो चुकी है। केवल अपने सहयोगियों के समर्थन से ही सत्ता में बनी हुई है। उन्होंने कहा, ‘भाजपा का पतन शुरू हो गया है। हमने भाजपा को हरा दिया है। उन्हें अपमानित होना पड़ा है। उनके पास अपने दम पर बहुमत नहीं है। वे दूसरों के समर्थन से सत्ता में बैठे हैं।’ परिसीमन के लिए भाजपा के दबाव पर निशाना साधते हुए, तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) प्रमुख ने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी देश को बांटना चाहती है। बनर्जी ने कहा, ‘भाजपा नेता परिसीमन इसलिए चाहते थे क्योंकि वे देश को बांटना चाहते थे। हमें महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने के लिए विधेयक लाने की जरूरत नहीं है।’


