spot_img

Sivasagar: मंत्री बिमल बोरा के काफिला का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

शिवसागर : (Sivasagar) असम के कैबिनेट मंत्री बिमल बोरा के काफिले का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना शनिवार सुबह हुई, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।

उद्योग, वाणिज्य, सार्वजनिक उद्यम और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री बिमल बोरा सुबह जोरहाट जिलांतर्गत टियक में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में भाग लेने जा रहे थे। शिवसागर शहर से गुजरते समय, काफिले को सड़क पर मवेशियों का सामना करना पड़ा। मवेशियों से बचने की कोशिश के परिणामस्वरूप बिमल बोरा के काफिला का एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन मंत्री के साथ यात्रा कर रहे कुछ सुरक्षाकर्मी और पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए।फिलहाल, बिमल बोरा सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

New Delhi : भारतीय जहाजों को मिलेगी बीमा सुरक्षा, भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल का गठन

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार समुद्री बीमा कवरेज को लेकर विदेशी बीमाकर्ताओं पर निर्भरता कम करने के लिए 12,980 करोड़ की सॉवरेन...

Explore our articles